Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 18, 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जीपीएम जिले के ज्योति कैवर्त का रायपुर के निजी अस्पताल में ईलाज शुरू...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जीपीएम जिले के ज्योति कैवर्त का रायपुर के निजी अस्पताल में ईलाज शुरू...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिपोर्ट

CNI NEWS जीपीएम/सीवियर थोरेकोलम्बर कायफोस्कोलियोसिस नामक रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित है,ज्योति

गौरेला पेंड्रा मरवाही,18 सितंबर 2022/ जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम सिवनी निवासी 20 वर्षीय ज्योति कैवर्त्त जन्म के 2 वर्ष बाद से ही सीवियर थोरेकोलम्बर कायफोस्कोलियोसिस नामक रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित है। ज्योति की बीमारी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संज्ञान में आते ही उन्होंने अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरकारी खर्चे पर ज्योति के ईलाज के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह पैकरा ने तत्परता से ज्योति के ईलाज में जुट गए। डॉ पैकरा ने बताया कि 14 सितम्बर को डॉ बी आर अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पीटल रायपुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत जैन को दिखाया गया एवं जांच उपरांत पाया गया की ऑपरेशन से ही बीमारी का ईलाज संभव है जिसके लिए अन्यत्र सर्व सुविधायुक्त हॉस्पीटल में रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार श्री नारायणा हॉस्पीटल रायपुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं स्पाइन सर्जन डॉ मनिंदर भूषण और लीलावती हॉस्पीटल मुंबई के स्पाइन और स्कोलियोसिस सर्जन डॉ विशाल कुंदानी ने मरीज की समस्त आवश्यक एक्स रे और जांच करवाई एवं मरीज के परिजनों को ऑपरेशन संबंधी समस्त खतरों से अवगत कराया और आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि मरीज के ऑपरेशन के लिए रीढ़ की हड्डी को सीधा करने की आवश्यकता है जिसके लिए 1 माह मशीनों के माध्यम से हालो ट्रैक्शन पर रखा जाएगा और उसके पश्चात ही ऑपरेशन किया जावेगा। परंतु आज की स्थिति में मरीज की शारीरिक कमजोरी को देखते हुए डॉक्टर ने खान-पान संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए 1 माह पश्चात मरीज को दिखाने की सलाह दी जिससे मरीज के ऑपरेशन संबंधी समस्त दस्तावेज पूर्ण करवा कर आवश्यक कार्यवाही के लिए शासन को भेजा जा सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad