पिथौरा। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत ग्राम जंघोरा में विकासखंड स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर जनपद अध्यक्ष एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने श्रमदान करते हुऐ सफाई अभियान चलाया। जनप्रतिनिधियों के साथ साथ अधिकारी कर्मचारियों ने भी सफाई अभियान में हाथ बटाया।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज समीपस्थ ग्राम जंघोरा में ब्लॉक स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग, जिला पंचायत सदस्य हेमकरण दीवान, जनपद सदस्य व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंग दीवान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेवा, नायब तहसीलदार उमेश लहरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम के स्कूल प्रांगण में बरसाती घास फुस की सफाई की। शासन की इस अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को साकार करने उपस्थित नेताओं एवं अधिकारियों ने स्कूल परिसर में बाकायदा फावड़ा चलाया और सिर पर कचरे की टोकरी लादकर कचरे का समुचित निपटान भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता हम सबकी सामुदायिक जिम्मेदारी है इतने बड़े देश मे केवल सरकारी आदेश से तब तक कुछ नहीं हो सकता जब तक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित ना हो। वैसे भी स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक घर से जुड़ा हुआ विषय है। जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंर्तगत जनपद क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में स्वच्छता के लिये जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। सी.ई.ओ. सनत महादेवा ने जनपद स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम में भागीदारी के लिये सभी पक्षों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग्राम पंचायत जंघोरा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के कारण कुछ समय से चर्चा में है। छ.ग. सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत आश्रित ग्राम डिघेपुर में गौठान की सफलता के बाद टीकाकरण अभियान में लक्ष्य से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के बाद पंचायत के जागरूक प्रतिनिधियो ने आज खण्ड स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी रही।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंग दीवान, जिला पंचायत सदस्य हेमकरण दीवान, सी.ई.ओ. सनत महादेवा, नायब तहसीलदार उमेश लहरे, एस.डी.ओ. आर.ई.एस. हेमंत डड़सेना, कर्मचारी नेता उमेश दीक्षित, सुशील चौधरी, दिनेश दीक्षित, सुखचरण चतुर्वेदी, पंचायत सचिव पुनीत सिन्हा, संतोषी राजपूत, मनोहर पटेल, इलेश साहू, विश्राम ठाकुर, मयंक दुबे, अमर सिंग सिन्हा , विकास साहू, पूनम राजपूत, रामचरण यादव, जयलाल निषाद ,कुंती साहू, योगेश्वर निषाद, मनीराम प्रजापति , गौरसिंह ठाकुर सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.