Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 30, 2022

पढ़ई तुंहर दुआर" के लोकप्रिय कालम हमारे नायक में बिलासपुर जिला के कोटा विकास खण्ड से संजय रजक को स्थान



रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित हमारे नायक पुस्तक में  अंतराष्ट्रीय शिक्षा के मानकों को स्पर्श करता छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अभिनव पहल कर "पढ़ई तुहर दुआर (Education at your Doorstep) की शुरुआत हुई www.egschool.in पोर्टल जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है, जिसका लाभ प्रदेश के सभी बच्चे प्राप्त कर रहे हैं। पोर्टल के माध्यम से आज बच्चों को घर पर ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करने का अवसर मिल रहा है।इस विशाल व्यवस्था के संचालन में कई लोगो का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सक्रीय भूमिका रही है। ऐसे ही एक विभूति संजय रजक से आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे है। जिन्होंने ना केवल शिक्षकों तक बल्कि बच्चों-बच्चों तक cgschool.in की पहुच बनाई और प्रशासन के महत्वपूर्ण योजना "पढ़ई तुहर दुआर" को एक आंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे में ऑनलाइन शिक्षा के ऑनलाइन गतिविधियों को बच्चों तक अधिक से अधिक पहुच बनाने के उद्देश्य से संजय ने अपनी रुचि और मेहनत से एक निजी Online YouTube चैनल Education World with Sanjay शुरू किया और इस चैनल में "पढ़ई तुहर दुआर" के सभी पहलुओं पर चरणबद्धतरीके से बिंदुवार वीडियो तैयार किये, जिसे अब तक प्रदेशभर के शिक्षकों और बच्चों के जरिये लगभग 52 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंच बना कर लोगो को सीधे तौर पर "पढ़ई तुहर दुआर"


पोर्टल से परिचित करा चुके है।यू ट्यूब चैनलEducation World with Sanjayके माध्यम से आवश्यक जानकारी के साथ वीडियो तैयार कर अपलोड करना, राज्य भर के अलग-अलग स्थानों से शिक्षक साथियों द्वारा मोबाइल या कॉमेंट कर पूछे जा रहे प्रश्नों जैसे- पंजीयन, ऑनलाइन क्लास, वर्चुअल क्लास, कन्टेन्ट अपलोड करना, विद्यार्थी सन्देह जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विषय से सम्बन्धित जानकारी स्टेप बाई स्टेप उपलब्ध कराकर अपना अमूल्य सहयोग दे रहे है ताकि बच्चों तक शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना "पढ़ई तुहर दुआर" की पहुंच बन सके और बच्चे घर पर सुरक्षित रहते हुए निरन्तर सीखते रहे।इसके अलावा शिक्षा से जुड़े पहलुओं पर प्रशासन के सहयोग के लिए कई विडियो तैयार कर चुके संजय सन 2006 से शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। संजय लगातार शिक्षा की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने में जुटे हुए है। इन्होंने राज्य की महत्वपूर्ण परियोजना cgschool. in "पढ़ई तुहर दुआर" पोर्टल पर पर्यावरण विषय के एप्रूवर के तौर पर राज्य द्वारा जिम्मेदारी दी गई थी जिसे इन्होने बेहतरीन तरीके से निर्धारित समयावधि में सफलता पूर्वक सैकड़ो अध्ययन सामग्री स्वीकृत कर पोर्टल तक पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।इसके अतिरिक्त अपने जिले और प्रदेश के अन्य जिलों के शिक्षको को Webex online class, cgschool पोर्टल उपयोग पर सीधे online प्रशिक्षण का संचालन लगातार कर रहे है। इन्होने लॉक डाउन की हालत में अपने विकासखंड और जिले में लगातार 22 ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित कर सभी शिक्षकों को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूर्ण करने के लिए बेहतरीन तरीके से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसके पूर्व *75 वी आजादी के अमृत महोत्स्व के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर Ministry of Electronics & Information Technology Government of India द्वारा प्रकाशित ई बुक 75 Digital Transformation stories eBook में स्थान मिला।*


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad