रेत से भरा हुआ ट्रैक्टर पकड़ाया, तहसीलदार की कार्रवा
ई
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर मुख्य मार्ग पर बेखौफ दौड़ रहे अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर, जिसे आज रतनपुर तहसीलदार प्रकाश साहू जी के द्वारा पकड़ा गया जिस पर कार्यवाही कर रेत से भरे ट्रैक्टर को रतनपुर थाने पर खड़ा करा दिया गया है एक ट्रैक्टर के ऊपर कार्यवाही क्या हुई रेत माफियाओं के महकमे में हड़कंप मच गया, विदित हो कि रतनपुर क्षेत्र में अवैध उत्खनन चाहे वह रेत हो, चाहे मुरूम बेधड़क चल रही है रतनपुर के आसपास के पहाड़ियों को खोदकर मुरूम निकाला जा रहा है वही नदी से बेधड़क रेत की चोरी की जा रही है बहुत दिनों बाद किसी अधिकारी ने इस पर कार्यवाही करने की जहमत उठाई है उस पर छूट भैया नेताओं के द्वारा तहसीलदार के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है एक ट्रैक्टर के ऊपर कार्यवाही क्या हुई सैकड़ों फोन तहसीलदार के पास आने चालू हो गए इसी से ही समझा जा सकता है कि इस अवैध कमाई में कितने लोग सनलिप्त हैं निश्चित रूप से यह कार्यवाही सराहनीय पहल है तहसीलदार प्रकाश साहू ने बताया कि रतनपुर मुख्य मार्ग पर भूपेंद्र यादव पिता रामानंद यादव नामक व्यक्ति के ट्रैक्टर C.G.10 as 1017में अवैध रेती भरकर जा रहे थे जिसे रोककर पूछताछ की गई जिस पर सही दस्तावेज नहीं होने की वजह से ट्रैक्टर पर कार्यवाही की गई और आने वाले दिनों पर मुहिम चलाकर अवैध रेत पर कार्रवाई की जाएगी, और अवैध रेत उत्खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.