Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 20, 2022

थाना छुरिया क्षेत्र के कोटवारों मीटिंग लेकर कोटवारों की महत्ता व उनके कर्तव्यों का पालन करने हेतु बताया गया।

 रिपोर्टर ..राधेश्याम शर्मा 

स्थान छुरिया छत्तीसगढ़

थाना छुरिया क्षेत्र के कोटवारों मीटिंग लेकर कोटवारों की महत्ता व उनके कर्तव्यों का पालन करने हेतु बताया गया।


      छुरिया ।। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिले में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को कोटवारों की मीटिंग लेने निर्देशित था कि गांव में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने में ग्राम कोटवार सहायक हो सकते हैं क्योंकि गांव में होने वाली लगभग हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी कोटवार को होती है


ऐसे में अपराधों से जुड़ी हर सूचना समय रहते अगर पुलिस तक पहुंच जाए तो निश्चित ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएगा और बढ़ते अपराधों में कमी होने लगेगी। इसमें कोटवारों की भूमिका अहम हो सकती है इस तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री संजय महादेवा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय डोंगरगढ़ श्री कृष्ण कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रामअवतार ध्रुव द्वारा आज दिनांक 19.09.2022 को थाना भवन में क्षेत्र के ग्राम कोटवारों की बैठक लेकर अपराधों में अंकुश लगाने की समझाइश दी गई।

     इस मीटिंग में आज के समय में होने वाले सायबर अपराध, मोबाइल से धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी इस संबंध में जानकारी दिया गया एवं गांव में होने वाले अपराध जुआ सट्टा अवैध शराब आदि अपराध एवं महिला व बच्चों से सम्बंधित घटित अपराधों में ततपरता दिखाते हुए डायल 112 एवं थाना को सूचना देने की समझाइश दिया गया। इस मीटिंग में  ग्राम  कोटवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ग्राम कोटवारों की कुशल क्षेम के बारे में जानकारी लेकर ग्राम कोटवार का कर्तव्य एवं अधिकार के बारे में अवगत कराया गया  भाई भाई में जमीन बंटवारा की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा को गांव में ही ग्राम प्रमुख लोगों के बीच बैठक शांति पूर्वक निर्णय कराने गांव में शांति बनाए रखने तथा बाहर से आए मुसाफिर या सोने चांदी के जेवरात को सफाई करने वालों के ऊपर सतत निगाह रखने एवम समय-समय पर थाना हाजरी आने तथा पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर आम जनों के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करने कि संदेश दिया गया, जिस पर कोटवारों के द्वारा अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम कोटवारों को पुलिस टीम का एक अंग होना बताया गया तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad