सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षकों के कार्यों की पहचान और सम्मान देने के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख सुनील कुमार शाह, सहित संजय कुमार तिवारी, राधेश्याम थवाईत, राकेश रंजन, बीनू शुक्ला उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन कमला बाजपेई द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा अपने अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए एक दूसरे का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे सभी शिक्षकों में अपने कार्यों को करने के लिए ऊर्जा और दिशा मिला। इस अवसर पर शिक्षा शास्त्री गिजुभाई बधेका एवं सावित्री बाई फुले के जीवन और उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया गया।
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बालोद जिले के चार उत्कृष्ट एवं नवाचारी शिक्षकों को उनके विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें राज्यपाल शिक्षक सम्मान 2022 हेतु चयनित कोसा प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक श्रवण कुमार यादव, हायर सेकेंडरी स्कूल बड़गांव की व्याख्याता कादम्बिनी यादव, प्राइमरी स्कूल बड़गांव के सहायक शिक्षक कमलकांत साहू एवं प्राइमरी स्कूल खप्परवाड़ा की सहायक शिक्षक देहूति साहू सम्मिलित है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.