Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 17, 2022

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले अपराधी को पड़ोसी राज्य से किया गिरफ्तार अंबागढ़ चौकी पुलिस की एक और सफलता

 


*महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले अपराधी को पड़ोसी राज्य से किया गिरफ्तार अंबागढ़ चौकी पुलिस की एक और सफलता*

✒️ छेड़छाड़ के आरोपी को दीगर राज्य महाराष्ट्र के वर्धा से किया गया गिरफ्तार

✒️ घटना के बाद से गिरफ्तारी के डर से था आरोपी फरार 

✒️ नाबालिग मुखबधिर बालिका से किया था छेड़छाड़

✒️ आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल

✒️ महिला संबंधी गंभीर अपराधों पर अंबागढ़ चौकी पुलिस की एक और सफलता


 पुलिस अधीक्षक महोदय नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी वाई0 अक्षय कुमार (IPS) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी अर्जुन कुमार कुर्रे के दिशा निर्देशन में जिले के थानों में दर्ज महिला संबंधी अपराधों की शीघ्र निराकरण हेतु मुहिम चलाया जा रहा है इसी कड़ी में दिनांक 15.09.2022 को थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े फरार आरोपी की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर दीगर प्रांत महाराष्ट्र भेजकर आरोपी को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया| 28 अगस्त 2022 को थाना अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी छोटी बहन की मुखबधिर नाबालिग पुत्री के घर घुसकर घटना दिनांक 28.08.2022 को आरोपी सुमेरी राम निषाद पिता बिपत राम निषाद उम्र 40 वर्ष निवासी दाऊटोला ने छेड़छाड़ किया है| कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 217/2022 धारा 452, 354, 354 (क) भारतीय दंड संहिता, 8 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था| आरोपी घटना दिनांक से ही गिरफ्तारी के डर से फरार हो चुका था| थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबीर लगाया गया था| दिनांक 15.09.2022 को आरोपी सुमेरी राम निषाद की महाराष्ट्र के वर्धा शहर में होने की जानकारी मिली थी| जिसकी गिरफ्तारी एवं अन्य कानूनी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर दीगर राज्य महाराष्ट्र वर्धा रवाना किया गया आरोपी को संभावित स्थानों में पता तलाश कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया|

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कुमार बोरकर, बिसेलाल कंवर, आरक्षक 454 सुशील राऊत, आरक्षक 1674 विजय कुर्रे एवं महिला सहायक आरक्षक 06 अजय लक्ष्मी पुरामें का उल्लेखनीय योगदान रहा|

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad