Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 20, 2022

बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले का गवाह बनेगा छत्तीसगढ़


बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले का गवाह बनेगा छत्तीसगढ़

सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी

छत्तीसगढ़ पहली बार बैडमिंटन के अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले का गवाह बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला हो रहा है। मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आगाज 20 सितम्बर को होगा। वहीं यह आयोजन 25 सितम्बर तक चलेगा। बैडमिंटन के इस चैलेंज स्पर्धा में भारत के अलावा 11 अन्य देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी भागीदार बनेंगे। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष व महिला श्रेणी में कुल 550 खिलाड़ी शिरकत करने जा रहे हैं। खेल का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में होगा।


मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 को लेकर आयोजक मंडल से मिली जानकारी के अनुसार यह पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन स्पर्धा होने जा रही है। इसमें भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुँचेंगे। बताया गया कि भारत समेत 12 देशों के 550 खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 20 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में पहले दो दिन यानी 20 व 21 सितंबर को क्वालीफ़ाईंग राउंड तथा 22 सितंबर से 25 सितंबर तक मुख्य ड्रा होंगे। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल मुक़ाबले खेले जाएँगे। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad