पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी के समक्ष ग्राम तमेरी के 130 पुरुष एवं महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी आज ग्राम तमेरी पहुंचे। सर्वप्रथम ग्रामवासियों द्वारा स्थापित मां दुर्गा का उन्होंने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली समृद्धि की कामना की ।इस दौरान ग्राम के 130 पुरुष एवं महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। जिसे श्री अग्रवाल जी ने पार्टी का गमछा पहनाकर, तिलक लगाकर पार्टी में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। गया।
आज के इस अवसर पर भाजपा मंडल दक्षिण पलारी के अध्यक्ष श्री महेंद्र साहू, महामंत्री श्री विजय कोसले, मंत्री श्री कृतराम वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री उमेश यदु, भाजपा युवा नेता श्री मुकेश साहू, श्री नाथूराम वर्मा, श्री जनक वर्मा, श्री भीष्म देव सोनवानी, श्री कमल साहू, श्री शिवा मनहरे, श्री राहुल बघेल, श्री मनीष दीवान सहित भारी संख्या में ग्राम के नागरिक गण महिलाएं उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.