Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 13, 2022

हमर बेटी हमर मान एवं साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल एवं शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा के छात्र-छात्राओं को साइबर सेल बालोद व महिला बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी।

 


▪️हमर बेटी हमर मान एवं साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल एवं शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा के छात्र-छात्राओं को साइबर सेल बालोद व महिला बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी।

▪️ मोबाइल मोह, बच्चों को मोबाइल एडिक्शन📱(लत) से दूर रहने, व साइकोलॉजिकल तौर पर होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।

 ▪️महिला एवं बाल अपराध संरक्षण अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी साझा की गई

   सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू                        बालोद।आज13 अक्टूबर को कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी राजेश बागड़े के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी व टीम बालोद और चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद द्वारा शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल एवं शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा के छात्र-छात्राओं को हमर बेटी-हमर मान व अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया जा रहा है। पुलिस के इस अभियान से खासकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ पुलिस की सतत मौजूदगी भी देखी जा रही है।

    जिले की पुलिस के द्वारा हमर बेटी-हमर मान के तहत महिलाओं को गुड टच-बैड टच और महिला संबंधी अपराध के संबंध में उनके कानूनी अधिकारों के लिए जागरूक किया जा रहा है तो वहीं अभिव्यक्ति ऐप के प्रचार-प्रसार एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर इन दोनों अभियानों से संबंधित सेल्फी जोन बनाया गया है जिसके प्रति महिलाओं में खासा उत्साह है। साइबर क्राईम के तहत ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑन-लाइन, एटीएम का सुरक्षित उपयोग किसी, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव, हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। मोबाइल मोह बच्चों को मोबाइल एडिक्शन📱(लत) ऑनलाइन गेम, सोशल एप्स का अत्यधिक उपयोग करने से जो साइकोलॉजिकल तौर पर दुष्प्रभाव होते हैं जिनके कारण बच्चों की जान तक चली जाती है ऐसे मोबाइल मोह से दूर रहने अपील कर जानकारी दी गई। व बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) मानव/बाल तस्करी 2012 के संबंध में जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी साझा की जाकर शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल एवं शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा के छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया। 

उक्त कार्यक्रम में महिला सेल से सउनि सीता गोस्वामी, म.आर. दुलेश्वरी साहू, आर.शशी गोयल, साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आर॰ गुलजारी साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण अधिकारी (आई.सी.पी.एस) नारेन्द्र साहू, चाइल्डलाइन से काउंसलर भामिनी साहू, एवं शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल डौण्डीलोहारा व्याख्याता वाई.के. दिल्लीवार, एन. के. पाटील, एल.के. साहू, डी.आर. साहू, आर.एस. देशमुख श्रीमति टी.साहू, पी. कटेन्द्र, सहायक शिक्षक हेमंत साहू, भृत्य श्रीमति तिलेश्वरी व शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा से प्राचार्य राजूलाल कोसरे, प्रो. प्रदीप कुमार खर्रे, कृष्णराम भुआर्य, पुरूषोत्तम भुआर्य, संजय ठाकुर, मयंक मंडावी, देवानंद वर्मा, नंदकिशोर सिन्हा, इलेश चन्द्राकर, सुरेन्द्र, हलेश, किरण, प्रो. श्रीमति फुलेश्वरी, काजल समेत छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad