Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 27, 2022

लोक आस्था का गोवर्धन पर्व सभी के जीवन में उर्जा और बंधुत्व का संचार करे-मुख्यमंत्री श्री बघेल



सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी


अन्नकूट के नाम से भी पहचाने जाने वाली गोवर्धन पूजा आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम बैलोदी में अपने स्वजनों और ग्रामीण जनों के बीच हर्षाेल्लास के साथ मनाई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लोक आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव उर्जा और बंधुत्व का संचार करे, हर घर धन धान्य से परिपूर्ण हो। उन्हांेने गोवर्धन पर्व को प्रकृति प्रेम व परोपकार का प्रतीक बताया और कहा कि प्रकृति की पूजा और संरक्षण आने वाले भावी पीढ़ियों के लिए अति आवश्यक है, इसलिए सभी को इस पर्व के मूलमंत्र का अनुसरण करना चाहिए।


मुख्यमंत्री बेलौदी में कला मंच में ग्राम वासियों से रूबरू हुए। यहां उनकी उपस्थिति में दिव्य शक्ति से पर्वत को उंगली में उठाए हुए भगवान श्री कृष्ण की आकृति के समक्ष ग्राम वासियों ने हर्षाेल्लास के साथ भगवान की पूजा, गाय की परिक्रमा कर परिपूर्ण कराई। ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को टीका लगाया और आपस में एक दूसरे को भी टीका लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। बेलौदी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ग्रामीण संस्कृति के अनुरूप जोहार भी किया। मुख्यमंत्री ने गांव का भ्रमण कर स्वजनों और ग्रामीणों से भेंट की। साथ ही साथ बच्चों और महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad