किसान न्याय योजना से लाभान्वित किसानो के लिए सहायता केंद्र का स्टाल लगाकर किया सहयोग
गुण्डरदेही - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन मे व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में मंगलवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के गुण्डरदेही शाखा व सिकोसा शाखा परिसर में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभान्वित किसानो के लिए सहायता केंद्र का स्टाल लगाकर विड्राल फार्म भरा गया एवं पेयजल व चाय वितरण किया गया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू ने बैंक आए किसानों से भी मुलाकात कर सरकार की इस महती योजना के बारे मे पुछा जिस पर सभी किसानों ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेने की बात कही इस अवसर पर पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चन्द्राकर गौकरण सोनकर विजय कोरे अनिल कटहरे तरुण साहू संजय बारले डोमन देशमुख अभिषेक यादव रूपचंद जैन डुपेंद्र साहू सोहन सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित थे
CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.