Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 1, 2022

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर पहुंचे वृद्धाश्रम



राजनांदगांव ब्यूरो रिपोर्ट

- वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी

- वृद्धजन के अनुभव, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से हमारा जीवन फलीभूत होता है- कलेक्टर

राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2022। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री डोमन सिंह आज भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम पार्रीनाला पहुंचे। उन्होंने वहां वृद्धजनों से भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया। कलेक्टर ने उन्हें फल एवं शॉल उपहारस्वरूप भेंट किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजन वट वृक्ष की तरह होते हंै। उनके जीवन के अनुभव, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से हमारा जीवन फलीभूत होता है। आज के समय में यह बहुत ही जरूरी है कि वृद्धजनों के जीवन की संध्या में उनके प्रति संवेदनशीलता रखते हुए उन्हें परिवार में अपनत्व एवं स्नेह मिलता रहे। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गां से बातचीत की एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों से कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस अवसर पर आश्रम के सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad