रेंगाकठेरा में दो दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि : जगजीत सिंह भाटिया (लक्की)
मुख्य अतिथि : जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो (छ. ग) खुज्जी विधानसभा 77
अध्यक्षता : हुमन चंद्रवंशी (सरपंच)
विशेष अतिथि : छन्नू साहू, भीसम साहू, द्वारका प्रसाद (ज.प.सदस्य)
छुरिया।
खुज्जी विधानसभा के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेंगाकठेरा में दो दिवसीय जस झांकी आयोजन में पहुंचे भाटिया ने कहा , आज नवरात्रि के अवसर पर जस झांकी के आयोजन से हमें हमारे सनातन धर्म संस्कृति की गाथा का बोध होता है।
हमे जस झांकी के माध्यम से हमारे देवी देवताओं के यश गान का अवसर प्राप्त होता है।जो हमारे पीढ़ी के लिए नितांत आवश्यक है।अलग अलग मंडली देवी के अलग अलग अवतार और रुपों का वर्णन जस झांकी के माध्यम से करते है।आज नवरात्रि का विशेष दिन पंचमी है।आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां अम्बे जगदम्बे की कृपा आप सभी पर बनी रहें। उक्त कार्यक्रम में माखन लाल, रोहित,दुर्गा प्रसाद,अमर, हेमराय साहू,आयोजन समिति के समस्त सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.