Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 2, 2022

आज की भक्ति

 


*🎯आज की भक्ति👉*


🌹

*🙏कालरात्र्यै नमो देव्यै🙏*


*एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।*

   *लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥*

*वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।*

   *वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥*

*भावार्थ👉*

             _एक वेणी धारण किए और शेष बाल ऊपर लपकते हुए, कानों में लाल जपा और कनेर के पुष्प सजाए, रक्त पान के लिए होठों को लटकाए हुए, तेल से सने नग्न शरीर वाली और बाएँ पैर में लहराती काँटो वाली लोहे की ज़ंजीर के साथ, गधे पर सवार माँ दुर्गा का भयानक कालरात्रि रूप भक्तों के शत्रुओं को दिखाई देता है।_

🌹



*2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1492 - ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।

1895 – उत्तरी अमेरिका के एक समाचार पत्र में पहला कार्टून स्ट्रिप प्रकाशित हुआ।

1924 - राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।

1941 – नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया।

1951 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1952 - सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

1961 - बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।

1971 - तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।

1982 - तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल हुए।

1985 - दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।

1988 - तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खोला गया।

1988 - कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ ।

1994 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने दसवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।

2000 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।

2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।

2003 - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।

2004 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।

2006 - दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2007 - उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।

2012 - नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

2019 - फलस्‍तीन ने महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी विरासत और आदर्शों के सम्‍मान में स्‍मारक डाक टिकट जारी किया।

2019 - अमरीका ने बंधुआ मजदूरों से माल उत्‍पादित कराने वाले पांच संदिग्‍ध देशों से आयात रोक लगाई।

2019  - गुमला जिले सिसई प्रखंड में स्थित नवरत्नगढ़ किला व मंदिर समूह को भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।

2020 - वर्चुअल वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (VAIBHAV) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया।


*2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1869 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ। आज का दिन को भारत समेत संपूर्ण विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1898 - प्रजापति मिश्र - बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी ।

1901 - गोकुल लाल असावा - देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।

1904 – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्‍म हुआ।

1924 - तपन सिन्हा - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक ।

1933 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

1942 - आशा पारेख - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री ।

1974 - प्रीतम सिवाच - भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान।

1979 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।


*2 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1906 – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ।

1964 - राजकुमारी अमृत कौर - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता ।

1975 - के. कामराज - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री।

1982 - सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री ।

2014 - एन॰ महालिंगम - भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित तमिलनाडु से थे। लम्बी बिमारी के बाद उनका निधन हुआ।

 

*2 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती ।

🔅 श्री महात्मा गांधी जयन्ती (स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस)।

🔅 श्री के. कामराज स्मृति दिवस।

🔅 World Farm Animals Day / वन्य जीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर )।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad