ग्राम साहड़ा में भव्य झांकी प्रदर्शनी का अवलोकन एवं मां के श्री चरणों में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शारदीय नवरात्रि पर्व पर जगतजननी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने ग्राम साहड़ा पहुंचे। ग्राम की सीमा में पहुंचने पर उड़न खटोला दुर्गा समिति के सदस्यों एवं ग्राम वासियों द्वारा जसगीत पार्टी अबीर गुलाल आतिशबाजी फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने मां दुर्गा का विधिवत रूप से पूजा अर्चना एवं मत्था टेक कर आशीर्वाद लिए, एवं क्षेत्र के खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की। श्री अग्रवाल जी ने ग्राम के नागरिकों द्वारा पूरे गांव में विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं के झांकियों का अवलोकन किया एवं उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिए। इस भव्य एवं मनमोहक झांकी कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सहाड़ा के उड़न खटोला के सदस्यों द्वारा किया गया था। श्री अग्रवाल जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मां दुर्गा से क्षेत्र के नागरिकों की खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की। आज के इस अवसर पर दक्षिण पलारी भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्री महेंद्र साहू महामंत्री श्री विजय कोसले, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री उमेश यदु, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री श्यामू साहू श्री मुकेश साहू श्री कमल साहू श्री मनमोहन मानिकपुरी ग्राम के सरपंच श्रीमती उमा बाई साहू उपसरपंच श्रीमती पुष्पा बाई साहू शक्ति केंद्र संयोजक श्री परसराम साहू कृतराम वर्मा श्री डोमार पटेल श्री हेम लाल पटेल श्री मदन साहू श्रीमती नंदनी साहू श्री अश्वनी साहू श्री बलराम वर्मा उड़न खटोला सेवा समिति के अध्यक्ष श्री धनेश साहू सरपंच प्रतिनिधि श्री उत्तम साहू श्री शेखर साहू श्री एस कुमार साहू श्री झालो राम साहू श्री अंगद राम साहू श्री पीतांबर साहू श्री राम खिलावन श्री कलीराम सेन श्री रायसिंह श्री भारत श्री विष्णु राम श्रीमती सरस्वती श्रीमती गायत्री श्रीमती द्रोपति श्रीमती रेखा सहित भारी संख्या में ग्राम के नागरिक गण महिलाएं युवा वर्ग उपस्थित थे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.