कन्या पूजन का हुआ भव्य आयोजन मरवाही— सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति मरवाही के प्रांगण में श्री कौशल्या नंदन राम जानकी महिला मंडल के द्वारा भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत मरवाही क्षेत्र में इस तरह का पहला आयोजन अपने आप में प्रशंसा योग्य है, इस कन्या भोज में लगभग 500 कन्याओं ने अपनी उपस्थिति देकर आयोजक मंडल को अपना आशीर्वाद दिया। सर्वप्रथम श्री कौशल्या नंदन राम जानकी महिला मंडली के सदस्यों ने ग्राम के उपसरपंच एवम श्री दुर्गा पूजा के मुख्य यजमान श्री आलोक ताम्रकार के साथ कन्याओं के पैर पखारे तथा उनका पूजन करने के बाद उन्हें स्वादिष्ट भोजन परोसा तत्पश्चात उन्हें परंपरा अनुसार दक्षिणा देकर देवी स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकार बताते हैं कि मरवाही क्षेत्र में यह प्रथम आयोजन है।।इतनी बड़ी संख्या में कहीं भी सामूहिक कन्या भोज नहीं हुआ है।ग्रामपंचायत की सरपंच प्रियदर्शनी सिंह ने स्वयं उपस्थित हो कर आयोजक मंडली का उत्साहवर्धन किया तथा देवी स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद लिया। आयोजक मंडल में मुख्य रूप से गिरजेश गुप्ता,नीतू केने,अंकिता तिवारी, गिरिजा सुमेर,किरण तिवारी ,पूजा गुप्ता,आरती गुप्ता,ज्योति राणा शिवानी तिवारी ,नलिनी राय,कल्पना राय,गीता ताम्रकार,लीला गुप्ता,सुनीता गुप्ता,शारदा गुप्ता, नीलू गुप्ता,गुड़िया श्रीवास, संजू ताम्रकार,रानू श्रीवास,ममता गुप्ता,मीना गुप्ता,दुर्गा चंद्रा,शिवकली गुप्ता,प्रतिभा जायसवाल,रेणु गुप्ता,सीमा गुप्ता,विद्या गुप्ता,श्रद्धा जायसवाल,संतोषी चंद्रा,कल्पना गुप्ता,रचना गुप्ता,नीलम गुप्ता,सुनीता गुप्ता सहित कौशल्या नंदन श्रीराम जानकी महिला मंडली की समस्त सदस्यों ने अपना सहयोग और योगदान दिया।
ग्राम पंचायत मरवाही की सरपंच श्रीमती प्रियदर्शनी सिंह नहरेल ने कार्यक्रम की भव्य सफलता की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.