Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 22, 2022

कलेक्टर ने की धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा, एक नवंबर से होगी खरीदी...

कलेक्टर ने की धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा, एक नवंबर से होगी खरीदी...समितियों में आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश...अवैध धान की आवक को रोकने कड़ी व्यवस्था के निर्देश....

कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीदी के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक कर तैयारियों की। कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी की तैयारी की बिंदुवार समीक्षा कर खरीदी केंद्रों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा खाद्य अधिकारी से खरीदी केंद्रों और समितियों की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने चेक लिस्ट अनुसार फड़, कांटा-बांट, डनेज, कैंप कव्हर, आर्द्रतामापी यंत्र, कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि की व्यवस्था, खरीदी केन्द्रो में नये एवं पुराने बारदानों की उपलब्धता, नये खरीदी केन्द्रों हेतु आवश्यक तैयारी, किसान पंजीयन की स्थिति, कस्टम मिलिंग की तैयारी की समीक्षा की।

खरीदी से पूर्व सभी तैयारियां हो पूर्ण, अवैध धान परिवहन और भंडारण को रोकने कड़ी व्यवस्था के निर्देश

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि 1 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। इससे पूर्व 31 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। अवैध धान परिवहन और भंडारण को रोकने कड़ी व्यवस्था के निर्देश दिए। केन्द्रों में कलेक्टर, एसपी सहित सभी सम्बंधित अधिकारियों के कॉन्टेक्ट नम्बर चस्पा किए जाएं। उन्होंने केन्द्रों में आर्द्रतामापी यंत्रों, तौल मशीन, पेयजल, विद्युत, तिरपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्था तथा कोचियों-बिचौलियों पर नजर रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें, सभी पंजियों का संधारण करें, धान खरीदी में बारदाने की समस्या न हो। उन्होंने समस्त सुविधाओं की चेक लिस्ट के माध्यम से उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।



*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad