Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 11, 2022

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्राम सिवनी में शहीद नारद निषाद की प्रतिमा का किया अनावरण समारोह में शहीद परिवार का हुआ सम्मान

 


मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्राम सिवनी में शहीद नारद निषाद की प्रतिमा का किया अनावरण समारोह में शहीद परिवार का हुआ सम्मान  

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने सोमवार को बालोद ब्लाक के ग्राम सिवनी में शहीद नारद निषाद की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद और संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी शहीद की प्रतिमा को नमन किया। समारोह में अतिथियों द्वारा शहीद नारद निषाद के परिवार जनों को शाॅल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।  


मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जवान हर मौसम में स्वयं की जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं। जिससे हम अपने घरों में चैन की नींद ले पाते हैं। उन्होंने कहा कि जवानों के साहस और पराक्रम की गाथाएं हमारे युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। 

—-----

वीर पुत्र पर हमें गर्व है: अनिला


मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे वीरपुत्र पर हमें गर्व हैं, आज सेना व पुलिस के बदौलत देश के लोग सुरक्षित महसुस कर रहे हैं। 


----------


समारोह को संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद और संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी संबोधित कर शहीद को नमन किया। उल्लेखनीय है कि सहायक प्लाटून कमाण्डर शहीद नारद निषाद 21 मार्च 2020 को नक्सल ऑपरेशन के दौरान ग्राम मिनपा घाटी, जिला-सुकमा में अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। समारोह में पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल ,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू,ग्राम पंचायत सरपंच दानेश्वर सिन्हा, पंचगण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad