राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने पोषण माह के चतुर्थ सप्ताह में ग्राम कुम्मरा छुरिया में लगाया एक दिवसीय जागरूकता शिविर।
छुरिया। शासकीय रानी सूर्य मुखी देवी महाविधालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने प्राचार्य डॉ सुषमा चौरे नेताम के मार्गदर्शन में और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी उमरिया सर के निर्देशन में भारत सरकार एवम् महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह का आयोजन ग्राम कुम्मरा छुरिया किया गया
जिसमे प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक एवम् आगनबाड़ी के सहीकाओ से पोषण माह के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। शाला में मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने अपना महत्व पूर्ण योगदान दिए साथ ही महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाया जा रहा इस पोषण माह के चतुर्थ सप्ताह में आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चो के लिए पारंपरिक भोजन के उद्देश्य से यह कार्य क्रम किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के दल नायक हेमंत कुमार ने इस उद्देश्य को लेकर कहा की जब हम खाना खाते है उस समय साबुन से हाथ धो कर खाना चाहिए और सभी को स्वच्छ भोजन करना चाहिए इस कार्य क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवक उपस्थित थे जिसमे से उप दल नायक राहुल सिन्हा, जनक साहू , जितेंद्र देवांगन, जितेंद्र , शेषलाल , गिरधारी , नीलकंठ सिन्हा , यश कुमार , रूपलाल , कामेंद्र , भूषण , और सभी स्वयं सेवक उपस्थित थे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.