पिथौरा _आकर्षक पंडाल सजावट के साथ रास गरबा डांडिया की धूम पिथौरा में प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था
पुरस्कार स्वरूप लाखों रुपयों के समिति द्वारा गिफ्ट प्रदान किया जा रहा है ।
पिथौरा / नगर सहित अंचल में नवरात्रि पर्व पर रास गरबा डाँडिया की धूम चल रही है । बारिश होने के बावजूद भी श्रद्धालु डाँडिया स्थलों में पहुँच डाँडिया कर रहे है जिसे देखने हजारों की भीड़ जुट रही है ।
नगर व ग्राम स्थलों में विराजित दुर्गा पंडालों में रास गरबा डाँडिया के लिये भव्य आकर्षक पंडाल सजाया है जहाँ श्रद्धालु डीजे की धुनों रास गरबा डाँडिया के गीतों में देर रात तक थिरक रहे है जिसे देर रात तक श्रद्धालु देख रहे है । नगर के अग्रसेन चौक , लहरौद के कर्मचारी कॉलोनी व अंजलि विहार सहित अन्य स्थलों में डाँडिया की धूम है
यहाँ डाँडिया श्रद्धालुओं के लिये समिति द्वारा विशेष पुरस्कारों सहित सांत्वना पुरस्कार भी रखा है जिसे विजेता प्रतिभागियों को प्रदान किया जा रहा है । प्रतिदिन हजारों की पुरस्कार राशि बांटी जा रही है । वहीं नवरात्रि में विभिन्न मंदिरों शीतला मंदिर 380 , मंदिर चौक 248 , फारेस्ट दुर्गा मंदिर 327 व माँ परमेश्वरी में 170 मनोकामना ज्योति कलश सुख , शांति , समृद्धि के स्थापित किये गये है । इस अवसर पर रात्रि काल मे मुख्य चौक चौराहों में पुलिस व्यवस्था की मांग की है जिससे डाँडिया कर अपने घर लौट रहे श्रदालुओं को परेशानी ना हो । नवरात्रि के पावन पर्व पर अनेक स्थानों में आम भंडारा का भी आयोजन किया गया है ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.