Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 23, 2022

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने शासकीय हाई स्कूल राम्हेपुर कला के 37 बालिकाओ को निःशुल्क सायकल वितरण किया

 कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने शासकीय हाई स्कूल राम्हेपुर कला के 37 बालिकाओ को निःशुल्क सायकल वितरण किया



समाज व बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है-मंत्री श्री अकबर


कवर्धा, 23 नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान शासकीय हाई स्कूल राम्हेपुर कला के 37 पात्र बालिकाओ को सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बात की उनके शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी ली। साइकिल पाकर छात्राओं के चहरे खिल उठे। निःशुल्क सरस्वती साइकिल मिलने से अपनी खुशी का जाहिर करते हुए बालिकाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री श्री अकबर एवं शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिए हैं।

केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना से मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फायदा हुआ। अब बेटियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचती हैं। पहले भी कई बेटियां स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी, लेकिन इस योजना से ऐसी बेटियां फिर से स्कूल की तरफ आने लगी हैं। ये समाज व बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है।


*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad