Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 19, 2022

पीजी कॉलेज में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का महत्व समझाया

 पीजी कॉलेज में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का महत्व समझाया


सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 18, 2022 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


सिवनी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का महत्व समझाया। किसी ने पोस्टर के माध्यम से तो किसी ने निबंध लिखकर तो किसी ने भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को राष्ट्रीय विकास का संवाहक बताया।


कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे ने बताया कि क्रियान्वयन के दूसरे वर्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  इसी संदर्भ में  शासन के निर्देश पर प्रतियोगिताओं का जिला स्तर पर आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर के सभी काॅलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

यह प्रतियोगिता संपन्न हुई-

प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सिवनी गर्ल्स काॅलेज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।  दूसरा स्थान पीजी काॅलेज,  सिवनी और तीसरा स्थान लखनादौन काॅलेज की टीम ने हासिल किया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता के लिए  प्रश्न तैयार करने में विधि महाविद्यालय के शिक्षक निशांत दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और समग्र विकास विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदित्य चंद्रा, डीपी चतुर्वेदी काॅलेज ने पाया। दूसरा स्थान केवलारी काॅलेज के रोहित ठाकुर और तीसरा स्थान बरघाट काॅलेज के शशांक अवधिया ने हासिल किया।

डिजिटल माध्यम से शिक्षा विषय पर आयोजित

निबंध प्रतियोगिता में पहला स्थान डीपी चतुर्वेदी काॅलेज के आदित्य राज हटीले ने अर्जित किया।  दूसरे स्थान पर पीजी काॅलेज सिवनी के आयुष राय तथा तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से कुरई काॅलेज की शिल्पी मसराम और घंसौर काॅलेज की दशोदा यादव रहे। 

नई शिक्षा नई उड़ान विषय के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में पहला स्थान केवलारी काॅलेज की पूर्वी ठाकुर ने हासिल किया।  दूसरा स्थान पीजी काॅलेज की मुस्कान चौहान ने तथा तीसरा स्थान कुरई काॅलेज की मुदिता कोसे ने प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त सभी विजेता प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की जानकारी और प्रतिभागियों के ज्ञानवर्धन के लिए प्रोफेसर्स ने अपने विचार भी रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे ने किया।

कार्यक्रम में डाॅ रवीन्द्र दिवाकर,  प्रो सोनी भम्मरकर, डाॅ राकेश चौरासे, प्रो ज्योति गजभिये, डाॅ संतलाल डहेरिया, डाॅ रेशमा बेगम सहित अन्य स्टाॅफ का सहयोग रहा। विजेता प्रतिभागियों को उप प्राचार्य डाॅ अरविंद चौरसिया,  डाॅ रविशंकर नाग, डाॅ सविता मसीह,  डाॅ राजेश ठाकुर, डाॅ अखिलेश शेन्डे के हाथों से प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad