दिनांक 17.11.2022
थाना गण्डई जिला -खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
आगजनी की घटना करने वाले फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल
दिनांक 03.11.2022 को प्रार्थीया राजकुमारी कलार पति गणेश कलार उम्र 40 साल साकिन वार्ड क्र. 07 दुकाला चैक कोपेभाठा गंडई थाना गंडई जिला खैरागढ़,छुईखदान गंडई के लिखित शिकायत दिया कि दिनांक 02.11.22 के रात्रि 21.00 बजे शेखर राजपूत उसके घर के दरवाजा को खटखटाया वह दरवाजा नही खोली तो दिवाल फांदकर उसके घर परछी की कवेलू में आग लगाकर भाग गया है जिससे काफी नुकसान हुआ है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 436 , 457 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सुश्री अंकिता शर्मा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश में उप निरीक्षक दिनेश पुरेना, उप निरीक्षक डीराम वर्मा के नेतृत्व में थाना गंडई पुलिस स्टाॅप द्वारा दिनांक 02.11.22 को रात्रि में प्रार्थिया के मकान में आगजनी की घटना घटित करने वाले फरार आरोपी शेखर राजपूत पिता शेर सिंग राजपूत उम्र 36 साल साकिन वार्ड क्र. 15 मेन चैक गंडई थाना गंडई को उसके निवास स्थान में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिसे आज दिनांक 17.11.22 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.