Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 17, 2022

कृषि विभागों के अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ ने लगाई फटकार


कृषि विभागों के अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ ने लगाई फटकार

सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट

कसडोल:- कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश में जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सहकारी नोडल बैंक कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग के कामकाज विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान फील्ड में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के नहीं पहुंचने, गौठानों में गोबर खरीदी कार्य नहीं करने एवं धान खरीदी केंद्रों में सतत निरीक्षण नहीं करने पर जिला पंचायत सीईओ ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी है उन्होंने कहा कि सभी गौठानो में नियमित गोबर खरीदी कर उन्हें वर्मी कंपोस्ट के प्रक्रिया में डालना ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का कार्य है. वह इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करें. इसके साथ ही धान खरीदी प्रारंभ हो गया है जहां-जहां आप लोगों की ड्यूटी लगाई गई है वहां उपस्थित होकर कार्य करें. इस दोनों कार्य में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह सरकार की सबसे उच्च प्राथमिकता के कार्य है. श्री वर्मा ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गौधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया. उन्होंने आगे कहा कि गौधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों शत-प्रतिशत में गोबर खरीदी, गुणवत्तापूर्ण वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, गौठान प्रबंधन समिति के कार्य एवं पंचायत सचिवों से बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट परिणाम देने के निर्देश दिए गए. इस दौरान बैठक में आरईओ ने भी कुछ समन्वय संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने शीघ्र ही निराकरण करने का आश्वासन दिया।।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad