भाजपा का अध्यक्ष बनता देख घबराई राज्य सरकार कराई उपचुनाव निरस्त
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- जनपद पंचायत कसडोल के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उपचुनाव को निरस्त किये जाने पर भाजपा मंडल कसडोल के मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सत्ताधारी कांग्रेस नेताओं पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा ,कि कसडोल जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती गौरी देवी सिंह की अविश्वास प्रस्ताव से हटने के लम्बे अरसे बाद उपचुनाव का तिथि 14 नवंबर तय होने से जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र नागरिकों ने इंतजार की घड़ी समाप्त होने की आस संजोए थे, किन्तु शासन पर बैठे लोगों को रास नहीं आई और शाजिश के तहत किसी तरह बहाने बाजी कर उपचुनाव निरस्त करा दिए।इसका कारण है कि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष चुनाव एवं अभी के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा न कर निर्दलीय के सहारे रही है।अध्यक्ष चुनाव में भी हार मिली थी और उपचुनाव में भी हारना तय है, क्योंकि जनपद पंचायत कसडोल में भाजपा समर्थकों का बहुमत है। कभी भी उपचुनाव हो अध्यक्ष भाजपा का ही जीतेगा।इसी बात से कांग्रेसी खेमा घबराए हुए हैं। यही कारण है कि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी छल-कपट पर उतारू हो गई है।उपचुनाव टालना इसी बात को बल देता है। समझा जा सकता है कि किसके दबाव से निर्वाचन अधिकारी बनाए जाने के बाद अनुविभागीय अधिकारी भूपेन्द्र अग्रवाल अवकाश पर चले गए उसके बादडिप्टी कलेक्टर रामरतन दुबे को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया, किन्तु उन्हें 3.00 बजे रात को तवियत खराब होने का प्रमाण देना पड़ा, जिसके चलते उपचुनाव निरस्त किया गया। इसे सत्ताधारियों की सोची समझी साजिश का ही नतीजा न कहा जाय तो क्या कहें? इस आदेश से समझा जा सकता है। स्थगन आदेश कमांक/ 5060 / पंचा/स्था निर्वा /2022बलौदाबाजार, दिनांक 14.11.2022 भूपेन्द्र अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसडोल के अवकाश पर रहने के कारण कार्यालयीन आदेश कमांक / 4079/पंचा/स्था. निर्वा./2022, बलौदाबाजार, दिनांक 10.11.2022 के माध्यम से रामरतन दुबे, डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार को जनपद पंचायत कसडोल अन्तर्गत जनपद पंचायत अध्यक्ष के उप निर्वाचन की कार्यवाही दिनांक 14.11.2022 को प्रातः 11.00 बजे सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। रामरतन दुबे, डिप्टी कलेक्टर द्वारा लिखित में आवेदन प्रस्तुत किया गया है, कि उनका स्वास्थ्य रात्रि 3.00 बजे अचानक खराब हो जाने के कारण वे अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने में असमर्थ हैं। उनके द्वारा आज दिनांक 14.11.2022 को एक दिन का आकस्मिक अवकाश बाबत प्रस्तुत किया गया है। साथ में उनके द्वारा मेडिकल की पर्ची भी प्रस्तुत किया गया है। ऐसी स्थिति में जनपद पंचायत कसडोल अन्तर्गत जनपद पंचायत अध्यक्ष के उप निर्वाचन की कार्यवाही दिनांक आज 14.11.2022 को प्रातः 11.00 बजे सम्पन्न कराया जाना संभव नहीं हो पाने के कारण आज दिनांक 14.11.2022 को आयोजित उप निर्वाचन की कार्यवाही एतद द्वारा स्थगित की जाती है। आगामी तिथि की सूचना पृथक से जारी की जावेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.