सात पहाड़ियों के बीच में स्थित है मां शाकंभरी देवी का मंदिर*
*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
देश भर में माता शाकंभरी देवी के तीन शक्तिपीठ है। जिसमें पहला प्रमुख शक्तिपीठ राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। दुसरा शक्तिपीठ सांभर जिले में के करीब शाकंभर में स्थित है। तीसरा शक्तिपीठ उत्तर प्रदेश के मेरठ के पास सहारनपुर से 40किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
सीकर से 60 किलोमीटर की दूरी पर अरावली की हरीभरी वादियों में स्थित है।
मंदिर के मंडप आदि बनाने में धूसर और खंडेलवाल लोगों ने सामूहिक रूप धन एकत्रित कर इसके निर्माण में योगदान दिया।
यह मंदिर खंडेलवाल वैश्यों की कुलदेवी के मंदिर के रूप में विख्यात है।
नवरात्रि पर्व पर पूरे नौ दिनों तक यहां
मेला लगता है।यह मंदिर श्रृद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां पूरे साल भर भक्तों का आना जाना लगा रहता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.