Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 22, 2022

ब्रम्हानंद नेताम को उम्मीदवार बनाना भाजपा के दोहरे चरित्र का प्रमाण : यशोदा वर्मा छत्तीसगढ़ मे अपराध को लेकर हुँकार रैली निकलने वाली मंत्री स्मृति ईरानी अब मौन क्यो? : यशोदा वर्मा

 ब्रम्हानंद नेताम को उम्मीदवार बनाना भाजपा के दोहरे चरित्र का प्रमाण : यशोदा वर्मा



छत्तीसगढ़ मे अपराध को लेकर हुँकार रैली निकलने वाली मंत्री स्मृति ईरानी अब मौन क्यो? : यशोदा वर्मा


खैरागढ़। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा से  उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम का नाबालिग से दुष्कर्म  मामला उजागर होने पर खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने भाजपा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला है। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बेबुनियादी मुद्दों को बड़ा बनाकर कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध की मनगढ़ंत कहानी बनाकर मंत्री स्मृति ने कांग्रेस की जनहितैषी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया। लेकिन अब भानुप्रतापपुर उपचुनाव में एक अपराधी को चुनाव लड़वा रही है। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को उम्मीदवार बनाना भाजपा के  दोमुंहे चेहरे को दर्शाता है।



विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि भाजपा ही अपराधों की जननी है। नेताम को विधायक के लिए टिकट देने से भाजपा के दोहरे चरित्र का पता चलता है। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी 

हमेशा से अपराधियों को सरंक्षण देने का काम करता रही है। नेताम को उम्मीदवार बनाकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिखाया है। भाजपा को मौजूद कांग्रेस सरकार रास नहीं आ रही इसलिए वे कुछ भी अनाप-शनाप और बेबुनियाद मसलों को लेकर निरर्थक कांग्रेस सरकार को घेरने का विफल प्रयास करती है।



विधायक यशोदा ने कहा कि भाजपा की ओर से उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए गए ब्रह्मानंद नेताम पर झारखंड के जमशेदपुर में टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है। उस समय राज्य में भाजपा के रघुवर दास की सरकार थी। ऐसे में अगर भाजपा माता और बहनों की इज्जत करती है, तो उन्हें तत्काल ब्रह्मानंद नेताम का प्रचार करना बंद कर देना चाहिए। और उन्हें घिनौना काम करने के लिए जेल भेजने में मदद करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad