Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 24, 2022

कैरियर गाइडेंस-शिक्षा, स्वास्थ्य और लाइवलीहुड के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर



सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में कैरियर गाइडेंस तथा प्लेसमेंट सेल और आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में कैरियर के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने छात्राओं को शिक्षा और भविष्य के नए आयामों को जानने समझने और उस ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. उषाकिरण अग्रवाल ने छात्राओं को कैरियर निर्माण में व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। 


कैरियर काउंसिलिंग सेल की प्रभारी डॉ. वासु वर्मा ने भविष्य निर्माण में कौशल के महत्व को बताया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय शिक्षा, स्वास्थ्य  और लाइवलीहुड के क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में मास्टर इन डेवलपमेंट एजुकेशन, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ, मास्टर इन लॉ के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों जिनकी सालाना आय दो लाख से कम है उन्हें शत प्रतिशत स्कॉलरशिप मिलती है, बच्चों को प्लेसमेंट भी दिया जाता है।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से श्री पुरुषोत्तम सिंग और तबस्सुम ने अपने फाउंडेशन में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विषय में जानकारी दी एवं छात्राओं के प्रश्नों का जवाब दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौतमी भतपहरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. कल्याण रवि ,डॉ. अलका वर्मा, डॉ. रेखा दीवान, डॉ. रमा सरोजिनी, डॉ. रागिनी पांडे, डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. रितु मारवाह और बड़ी संख्या में सभी संकायों की स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राएं उपस्थित थीं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad