खारून नदी के किनारे महादेव घाट में लगा पुन्नी मेला।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर - प्रति वर्ष के अनुसार कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को लगने वाला मेला आज महादेव घाट रायपुर में लगा ,
जिसमें हजारों की संख्या में नगर वासियों एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद उठाया।
इस वर्ष चंद्र ग्रहण होने के कारण सुबह से सूतक लगा है इस कारण मंदिरों के पट बंद कर दिये ग्ए है।
शाम 6.30 बजे ग्रहण मोक्ष होने के बाद मंदिर की साफसफाई कर मंदिर के पट श्रृद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाएगा।
महादेव घाट पुन्नी मेले में आज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार झूले सजे हुए हैं जिसमें बच्चे और युवा झूलों का आनंद लेते रहे।
मेले में सैकड़ों की संख्या में दुकानें सजी। इनमें मिठाई, श्रृंगार सामग्री, सजावटी सामान, टेटू बनाने वाले, बच्चों के फुग्गे , गुब्बारे, एवं अनेक प्रकार की सामग्री के स्टाल मेले में लगे।
आज ब्रम्ह मुहूर्त में मुख्यमंत्री ने लगाई आस्था की डुबकी और हाटकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किया और पूजन किया।
मुख्यमंत्री के साथ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, महापौर एजाज ढेबर सहित जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना करी।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.