Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 22, 2022

डेढ़ साल से फरार बलात्कार का आरोपी जेल दाखिल

 डेढ़ साल से फरार बलात्कार का आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जांजगीर चांपा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घर के अंदर घुसकर महिला से बलात्कार करने वाले डेढ़ साल से फरार आरोपी को आखिरकार हसौद पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

              इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये हसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07 नवंबर 2020 को रात्रि लगभग नौ बजे आरोपी उत्तरा कश्यप पिता धजाराम कश्यप मेरे घर के दरवाजा को धक्का देकर खोलकर जबरन घर अंदर आकर मेरे साथ जबरन बलात्कार किया है। एवं उत्तरा कश्यप मुझे शादी करने एवं मुझे अपनाने को बोलकर मेरे साथ लगातार शारीरिक संभोग (बलात्कार) करते रहा जिससे मैं गर्भवती हो गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना हसौद में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 76/11 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अरोपी घटना कारित कर लगातार डेढ़ साल से फरार था। मामला महिला एवं बच्चों संबंधी होने से मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर० अहीरे (भा.पु.से) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति गायत्री सिंह (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय चन्द्रपुर / डभरा बी.एस. खुटिया के द्वारा प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देश देने पर आरोपी का पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था। मुखबिर द्वारा आरोपी का चिरमिरी क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विशेष टीम गठित करके उनके मार्गदर्शन में आरोपी उत्तरा कुमार कश्यप पिता धाजाराम कश्यप उम्र 37 साल साकिन कैथा थाना हसौद जिला सक्ती (छ०ग०) को चिरमिरी से  गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त मामले की कार्यवाही में उपनिरीक्षक नवीन पटेल थाना प्रभारी हसौद , उप निरीक्षक ललित चन्द्रा थाना सक्ती , आरक्षक यादराम चन्द्रा , सुभाष कटकवार , आरक्षक मिरीश साहू , घनश्याम टण्डन , जयपाल कंवर का विशेष योगदान रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad