कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लाखागढ़ पिथौरा की बालिकाएं बाल दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्री के हाथों हुए सम्मानित
राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह का आयोजन 14 नवंबर 2022 को समग्र शिक्षा रायपुर के द्वारा किया गया था । जिसमें माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ,खलारी के लोकप्रिय विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारकाधीश यादव सम्मिलित हुए।
इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आये प्रतिभागियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया । महासमुंद जिले से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लाखागढ पिथौरा के बालिकाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिस पर बालिकाओं ने मनमोहन प्रस्तुति दी यह प्रस्तुति इतना आकर्षक राहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी भाषण में पिथौरा कि इन बालिकाओं के नृत्य का तारिफ करने से नहीं चुके। और वहीं शिक्षा मंत्री ने इन बालिकाओं को शिल्ड दे कर पुरस्कृत किया । कस्तूरबा विद्यालय लाखागढ़ के कार्यक्रम को मंच के लिए तैयार करने में जितेश्वरी साहू,दुलौरीन दीवान डड़सेना मैडम,सुकान्ति नायक, का विशेष सहयोग रहा।तथा नरेंद्र दुग्गा संचालक समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा सभी बालिकाओं को थरमश बाटल बाट कर उत्साहवर्धक किया गया।
इस अवसर पर अधिक्षिका लुनेश्वरी बिसेन, संकुल समन्वयक राजेंद्र मार्कण्डेय, शिक्षिका जितेश्वरी साहू, देववती ध्रुव, जागृति प्रजापति व कस्तूरबा विद्यालय लाखागढ़ के बालिकाएं उपस्थित रहीं जो अपने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री तथा संसदीय सचिव से मिल कर गदगद हो गई ।
अधिक्षिका लुनेश्वरी बिसेन ने कहा कि कोरोना वैश्विक माहामारी के पश्चात रायपुर में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे बहुत ही ज्यादा उत्साहित व आत्मविश्वास से भरे हुए थे ।
इस उपलब्धि के लिए विकास खंड पिथौरा के बी ई ओ के के ठाकुर , बी आर सी अतुल प्रधान,साहायक बी ई ओ एल डी चौधरी, लक्ष्मी डड़सेना साक्षरता विभाग से एफ ए नंद, अरुण कुमार देवता समन्वयक खगेश्वर डड़सेना, टेकराम निषाद, बालाराम दीवान, रामकुमार स्वर्णकार, रोहणी देवांगन,नितेश साहू शिक्षक हेमंत खुटे, राजेंद्र नंद, अन्तर्यामी प्रधान ने कस्तूरबा विद्यालय लाखागढ पिथौरा के बालिकाओं व शिक्षकों को बधाई शुभकामनाए दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.