Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 13, 2023

बेजुबान मवेशियों को कत्लखाने ले जाते 01 आरोपी गिरफ्तार। बेजुबान पशुओं को अम्बागढ़ चौकी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रिहा कर दिया नया जीवन ।

  बेजुबान मवेशियों को कत्लखाने ले जाते 01 आरोपी गिरफ्तार।



 बेजुबान पशुओं को अम्बागढ़ चौकी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रिहा कर दिया नया जीवन ।

 आरोपियों के कब्जे से 10 नग विभिन्न रंग, उम्र एवं हुलिये के दूध देने एवं कृषि कार्य योग्य गाय और बछिये तथा परिवहन करने में प्रयुक्त टाटा योद्धा पिकअप क्रमांक MH 36 AA 2708 को किया गया जप्त ।

 बेजुबान पशुओं को बिना चारा पानी के पिकअप गाड़ी में ठूंस ठूंस कर भरकर क्रूरतापूर्वक ले जा रहा था कत्लखाना ।

जप्त पशुओं की कीमत लगभग 50,000₹, तथा वाहन की कीमत लगभग ₹500000 जुमला कीमती ₹550000.  ।

 आरोपी के विरुद्ध छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम  एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

अंबागढ़ चौकी पुलिस की गोरख धंधे पर एक और बड़ी कार्यवाही


            श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री वाई0 अक्षय कुमार (भा0पु0से0), अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी श्री अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध पशु तस्करी गोरख धंधे पर नकेल कसने  अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 12-13.01.2023 को थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही कर 01 आरोपी को 10 नग विभिन्न रंग, उम्र एवं हुलिये के  दूध देने तथा कृषि कार्य योग्य बैल, गाय एवं बछिये को कत्लखाने ले जाते रंगे हाथ पकड़ा गया, आरोपी के विरुद्ध छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम  एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर माननीय जेएमएफसी न्यायालय अम्बागढ़ चौकी पेश किया गया|

मामले का संक्षिप्त विवरण  इस प्रकार है कि दिनांक 12-13.01.2023 के दरमियानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन में कुछ मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरकर कत्लखाने नागपुर महाराष्ट्र की ओर ले जाने वाला है जो अंबागढ़ चौकी की ओर आ रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु तत्काल टीम रवाना किया टीम द्वारा नगर के भारत माता चौक में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान अम्बागढ़ चौकी कस्बा की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप का चालक पुलिस को देखकर गाड़ी खड़ी कर भागने लगा जिसे स्टाफ द्वारा पकड़ कर गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर 10 नग दूध देने तथा कृषि कार्य योग्य गाय, बैल और बछिए मिले उक्त मवेशियों को परिवहन करने के संबंध में वाहन चालक नवशाद शेंडे पिता ईश्वर शेंडे उम्र 24 साल निवासी सिवनी थाना सिंदेवाही जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र से कागजात पेश करने कहा गया आरोपी द्वारा किसी प्रकार से कागजात नहीं पेश करने पर आरोपी के कब्जे से उपरोक्त पशुओं एवं वाहन को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं 11 डी ई एफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय जेएमएफसी कोर्ट अंबागढ़ चौकी पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया|

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक बिसेलाल कंवर, प्रधान आरक्षक 350 जनक लाल उमरिया, 1031 पूर्णानंद पोर्ते, आरक्षक 1106 हिरेंद्र निषाद, रविकांत कलामें एवं अन्य थाना स्टाफ का उल्लेखनीय भूमिका रहा|


 थाना क्षेत्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है आगे भी अभियान जारी रहेगा किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।


कार्तिकेश्वर जांगड़े (निरीक्षक)

थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी ।


सी एन‌‌‌ आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट...

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad