मुंगेली...जिले में ‘‘कुष्ठ जागरूकता अभियान’’ 13 फरवरी तक
मुंगेली 31 जनवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ‘‘कुष्ठ रोधी दिवस’’ के तहत 13 फरवरी तक ‘‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ‘‘कुष्ठ रोग से लड़े और एक इतिहास बनाएं’’ थीम पर आधारित इस अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोगियों से भेद्भाव नहीं करने तथा कुष्ठ रोधी स्लोगन का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को अभियान के शुभारंभ के अवसर पर चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने की शपथ ली गई।
सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.