नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने वृद्ध महिला को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया,
गौरेला पेंड्रा मरवाही 30 जनवरी 2023/ समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत आज नगर पंचायत पेंड्रा के वार्ड क्रमांक 14 निवासी 75 वर्षीय श्रीमती माया विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष नगर पंचायत पेंड्रा श्री पंकज तिवारी ने श्रवण यंत्र प्रदान किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक जितेंद्र श्रीवास्तव सहित कोमल सोनी, सुरेंद्र सर्राथी, विक्रम कोल, ताराचंद उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.