Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 27, 2023

छत्तीसगढ़ निषाद समाज द्वारा ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

 पिथौरा  :- छत्तीसगढ़ निषाद समाज द्वारा ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न



छत्तीसगढ़ निषाद  सहारा  व्यवस्था परिवार के तत्वाधान में श्री गुहा निषादराज, माता विरागना  विलासा देवी, क्रांतिकारी  स्व. इंदरू  केवट, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  , लोक कलाकार स्वर्गीय मदन निषाद, पद्मश्री   स्वर्गीय पुनाराम निषाद  एवं समाज के सभी शहीदों के स्मृति और सम्मान में निषाद समाज द्वारा  द्वितीय राज्य   स्तरीय  ऑनलाइन छात्रवृत्ति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2023 को पूरे छत्तीसगढ़ में विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाकर आयोजित किया गया  था I

 समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष  व  ब्लॉक  परीक्षा प्रभारी  दिलीप निषाद ने बताया कि  यह  परीक्षा पूरी छत्तीसगढ़ में निषाद समाज के भवनों में बैठकर  दिलाया जाएगा  ताकि बच्चों को अभी से ही सामाजिक भवनों के बारे में जानकारी हो सके I यह परीक्षा पूरी तरह निशुल्क थीIइस परीक्षा में पूरी प्रदेश के निषाद समाज के कक्षा  नवमी  से बारहवीं तक  पढ़ रहे बच्चे शामिल हुए थे Iइस  परीक्षा  की  सबसे   अहम बात यह है कि बच्चे अभी  से ही   कंपटीशन  परीक्षा  के लिए तैयार हो सके,  इस परीक्षा में कुल 60 प्रश्नों  थे I जिसमें  उनके अध्ययन कक्षाओं के मुख्य तीन विषयों से 45 सामान्य ज्ञान से 10  प्रश्न और समाज से संबंधित  5 प्रश्न शामिल किया गया थाI तथा सभी बच्चों के कक्षा विषय और स्तर के अनुसार अलग-अलग प्रश्न दिया गया था I

 परीक्षा 8 जनवरी को जिसे पूरे प्रदेश के जिला ,तहसील मुख्यालय व  परीक्षेत्र के निर्धारित परीक्षा केंद्रों के चयनित परीक्षा प्रभारियों द्वारा संपन्न कराया गया  था I इस परीक्षा में कक्षा अनुसार अलग-अलग रूप से छत्तीसगढ़   सहारा  व्यवस्था परिवार की ओर से  कक्षा   नवमी , दसवीं, ग्यारहवीं के लिए प्रथम पुरस्कार  2111 रुपया द्वितीय पुरस्कार, ₹1511 व तृतीय पुरस्कार, ₹1111  उसी प्रकार  कक्षा, बारहवीं के लिए प्रथम पुरस्कार ₹3111 द्वितीय पुरस्कार ₹2111 और तृतीय पुरस्कार 1111  एवं  20 बच्चों को सांत्वना स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगाI 

 पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप निषाद  ने बताया  की पिथौरा  परीक्षा केंद्र में 70 बच्चे व महासमुंद जिला में  कुल 170 बच्चों ने  व पूरे प्रदेश में 1785  बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया  जिसका परिणाम  प्रदेश स्तर पर इस प्रकार है  नवी में प्रथम  कुमारी दीपांशी निषाद बागबाहरा, जिला महासमुंद  ,द्वितीय कुमारी गरिमा निषाद बागबाहरा महासमुंद  ,तृतीय स्थान कुमारी मानसी निषाद रामसागर पारा जिला रायपुर  ,दसवीं में प्रथम  कुमारी  दुर्गा निषाद  सेल दीप  धमतरी  ,द्वितीय स्थान अनुराग  केवट  कैथा  जिला   सारंगढ़  , तृतीय  स्थान गौरव निषाद ग्राम सिलोद दुर्ग  ,कक्षा 11वीं में प्रथम स्थान दीपेश कुमार निषाद  गेवरा जिला कोरबा  ,द्वितीय स्थान दिशा केवट किरोड़ीमल नगर रायगढ़  ,तृतीय स्थान स्नेहा   केवट  बंदी जिला  गोरेला पेंड्रा , कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान कुमारी जागृति केवट  कोरबा  , द्वितीय  युवराज निषाद  कुंजी मुड़ा जिला रायगढ़ रहे I

 महासमुंद जिला स्तर पर कक्षा 9वी में  प्रथम स्थान  दीपांशी निषाद  बागबाहरा  ,द्वितीय स्थान  गरिमा निषाद  बागबाहरा  ,तृतीय स्थान  रेणुका निषाद  साले भाटा  कक्षा दसवीं में  दीपांशु निषाद  बसना  ,द्वितीय  रेख राज   साले भाटा   तृतीय रत्ना निषाद पिथौरा, कक्षा 11वीं में   प्रथम कुमारी लता निषाद बागबाहरा ,  द्वितीय  मनीष निषाद   झारा  , तृतीय स्थान देवेंद्र केवट बसना , कक्षा 12वीं में  प्रथमं कुमारी  धनेश्वरी  निषाद बागबाहरा  , द्वितीय स्थान कुमारी लक्ष्मी बागबाहरा  ,तृतीय स्थान  कुमारी भूमिका खल्लारी , रहे I  

  पिथौरा  ब्लॉक स्तर पर  कक्षा 9वी में प्रथम स्थान  कुमारी दुर्गा निषाद पिथौरा  ,  द्वितीय  स्थान   धनेश्वरी  निषाद गड़बड़ा    ,  तृतीय स्थान कुमारी सुनीता गोड़बहाल , कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान कुमारी रत्ना पिथौरा ,द्वितीय स्थान कुमारी मीनाक्षी गड़बड़ा व तृतीय स्थान कुमारी ऐश्वर्या गड़बड़ा   कक्षा ग्यारहवीं में  प्रथम स्थान कुमारी  तनीषा  बुंदेली  ,द्वितीय कुमारी प्रिया  निषाद पिथौरा, तृतीय बलराम  निषाद  पिथौरा , इस प्रकार कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान  हेमंत निषाद   गोड बहल , द्वितीय स्थान कुमारी काजल निषाद बुंदेली व तृतीय  कुमारी टूकेसरी पिथौरा  रहे सभी बच्चों को  प्रदेश, जिला व  ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा I

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad