खादी साल्हेवारा में अवैध तरीके से रेत , मुरुम खुदाई करने वाले एक जेसीबी पकड़ा गया।
बिना कार्रवाई किये क्षेत्र के पटवारी द्वारा छोड़ दिया गया।
अवैध रेत मुरूम माफियाओं पर राजस्व विभाग मेहरबान।
साल्हेवारा। क्षेत्र में इन दिनों अवैध तरीके से रेत मुरूम अवैध उत्खनन का कार्य जोरों से है।
रेत माफियाओं पर उच्च ठोस कार्रवाई नहीं होने से अवैध रेत माफियाओं का हौसले बुलंद हैं बताया जाता है कि इस क्षेत्र में बेरोक टोक से अवैध उत्खनन का सिलसिला हमेशा चलता रहता है।
राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की मिली भगत से यह क्षेत्र में रेत माफिया आसानी से अपना अवैध रेत मुरूम व्यापार चला लेते हैं ।
कमीशन के चक्कर में कई अधिकारी राजस्व विभाग को भी चुना लगा रहे हैं।
हाल ही में 30 जनवरी को खादी के स्कूल के कुछ दूरी में एक जेसीबी को अवैध तरीके से उत्खन्न करते पाया गया है।जिसे हल्का नं.02 के ननवजोत सिंह भाटिया पटवारी खादी ने 4 बजे के आसपास जेसीबी पकड़ा जिसमे पटवारी के द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया ।
असानी से छोड़ दिया गया ग्राम खादी सरपंच और पटवारी के मिली भगत से मुरुम का अवैध खनन करने वाले माफियाओं को खुली छूट मिल रही है।
अब देखना ये है कि प्रशासन क्या जांच कर अवैध तरीके से रेत मुरूम खनन करने वाले पर अभियान चला कर उचित कार्यवाही करते हैं।
या रेत माफियाओं को खुली छूट देती है।
आप टीवी स्क्रीन के विडियो में भी देख रहे हैं , आखिर किस तरह पटवारी जेसीबी पकड़ाया है उनका फोटो विडियो लेते हुए
उक्त पटवारी अवैध माफियाओं के जेसीबी पकड़े जाने पर प्रशासन को क्या जवाब देते हैं ।
देखिए अगले अंक पर...
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से गंभीर दास मानिकपुरी के साथ असफाक खान की रिपोर्ट।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.