Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 27, 2023

मुंगेली ...पात्र व्यक्तियों को राशन, पेंशन, शौचालय का लाभ नहीं मिलने पर पंचायत सचिवों पर होगी कार्यवाही - कलेक्टर


 मुंगेली ...पात्र व्यक्तियों को राशन, पेंशन, शौचालय का लाभ नहीं मिलने पर पंचायत सचिवों पर होगी कार्यवाही - कलेक्टर

ग्राम चौपाल में प्राप्त शतप्रतिशत आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

मुंगेली 27 जनवरी 2023//  कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा मजदूरी, प्रधानमंत्री आवास योजना, वनाधिकार पट्टा, पशुशेड सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए। यदि कोई भी पात्र व्यक्ति इनसे वंचित होता है, तो ग्राम पंचायत सचिवों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए उन पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री देव ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान प्राप्त आवेदनों की आज जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में समीक्षा करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने बैठक में ग्रामवार चौपाल में प्राप्त आवेदन एवं उसके निराकरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि ग्राम चौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु गंभीरतापूर्वक कार्य करें। इसमें लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

         कलेक्टर ने जिले में अतिजर्जर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के मरम्मत हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, नरवा विकास व मनरेगा के कार्य सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम चौपाल में प्राप्त पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आवेदनों की समीक्षा करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पंचायत सचिवों के कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल में बिजली विभाग से संबंधित आवेदनों के भी शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार चौपाल में प्राप्त राजस्व प्रकरणों की भी जानकारी ली और नामांतरण, बंटवारा, फौती, अतिक्रमण, सीमांकन सहित आरबीसी 6-4, मुआवजा राशि, फसल क्षतिपूर्ति आदि के शेष लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, तीनों राजस्व अनुविभाग के एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और ग्राम चौपाल के नोडल अधिकारी उपस्थित थे। 


सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad