मुंगेली 27 जनवरी 2023// विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के उपअभियंता श्री गौतम साहू को कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस का 03 दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उपअभियंता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। विदित हो कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम प्रतापपुर में शासकीय हाईस्कूल, जमकुही से नुनियाकछार डामरीकृत सड़क निर्माण और शासकीय आवास परिसर में बाउण्ड्रीवाल, सीसीरोड और अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें धीमी गति एवं समय पर पर्यवेक्षण नहीं होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई थी और संबंधित पीडब्ल्यूडी के उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संयुक्त कलेक्टर को दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में उप अभियंता श्री साहू को नोटिस जारी किया गया है।
सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.