डोंगरगांव -ग्राम साल्हे में
माँ शाकम्भरी पटेल मरार महिला मंडल, युवा मंडल एवम कोसरिया मरार पटेल समाज ग्राम साल्हे के तत्वावधान में माँ शाकम्भरी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें माता जी के कलश यात्रा गांव के गलियों में निकली गई, माता जी के हवन पूजन एवम महाआरती किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि स्वागत एवम उद्धबोधन, भोजन भंडारा के साथ रात्रि में छत्तीसगढ़ी नाच आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा सदस्य डॉ. नीरेंद्र साहू ने मां शाकामभरी तैलचित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक जनों ने मुख्य अतिथि डॉ नीरेंद्र साहू को गुलदस्ता, शाल, श्री नारियल भेट कर सम्मानित किया।डॉ नीरेंद्र साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन से संस्कार का विकास होता है। आज राष्ट्रप्रेम माता शाकंभरी के शक्ति और भक्ति से सीखने को मिलता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु, जनपद सदस्य श्रीमती मोनिका पुरषोत्तम साहू जी, कोसरिया मरार पटेल समाज राज अध्यक्ष श्री देव कुमार पटेल जी,रोमन पटेल जी, चरण पटेल जी, प्रकाश पटेल जी, अतुल शोनी जी, श्री गिरिश श्रीवास्तव जी उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.