Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 11, 2023

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : स्कूली बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई

 



कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल और जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई


10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और 15 फरवरी को मॉप-अप दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन  


कवर्धा, 10 फरवरी 2023। कबीरधाम जिले में 10 से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कवर्धा के स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचकर स्कूली बच्चों को कृमिनाशक दवाई खिलाने की अभियान की शुरूआत की। इसके कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंच कर वहां मौजूद बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल दवाई खिलाई। 10 फरवरी को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर, किशोरियों को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमि नाशक दवा (एल्बेंडाजॉल टेबलेट) खिलाने के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री महोबे ने कृमि मुक्ति दिवस पर निर्धारित 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की खुराक लेने के लिए आम जनता से अपील की है।


*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान कि रिपोर्ट।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad