Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 11, 2023

मुंगेली....पहली बार मुंगेली जिले में होगी छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा

 



16 परीक्षा केन्द्रों में 04 हजार 860 परीक्षार्थी होंगे शामिल


परीक्षा दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे व दोपहर 03 बजे से 05 बजे शाम तक होगी


कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों में पुख्ता तैयारी हेतु ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश


मुंगेली 10 फरवरी 2023// मुंगेली जिले को पहली बार छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा के लिये परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिले में 16 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जहां 04 हजार 860 परीक्षार्थी पहली बार प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 03 बजे शाम 05 बजे तक परीक्षा परीक्षा होगी। कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में पुख्ता तैयारी को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में पेयजल, बिजली, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों से किसी भी प्रकार से समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने राज्य लोक सेवा आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर बी. आर. ठाकुर, अजीत पुजारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और संबंधित स्कूलों व महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।


परीक्षा केन्द्रों की सूची इस प्रकार है -


1 जे. पी. एम. शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, 2 शासकीय एस. एन. जी महाविद्यालय, 3 शासकीय कन्या उ.मा. शाला मुंगेली, 4 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुंगेली, 5 नगरपालिका उ.मा. शाला मुंगेली, 6 शासकीय उ.मा. शाला करही, 7 सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. शाला मुंगेली, 8 जेसीज पब्लिक उ.मा. शाला मुंगेली, 9 एस. एल. एस एकेडमिक उ.मा. शाला मुगेली, 10 सेंट जेवियर उ. मा. शाला मुंगेली, 11 विवेकानंद विद्यापीठ उ. मा. शाला मुंगेली, 12 अल्फा पब्लिक उ. मा. शाला मुंगेली, 13 रेम्बो मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुंगेली, 14 शासकीय बी. आर. साव उ. मा. शाला मुंगेली, 15 सोनकर काॅलेज मुंगेली और 16 सुखनंदन काॅलेज मुंगेली।


सी एन आई न्यूज से कीर्तिमान साहू की रिपोर्ट 6260854044

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad