Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 2, 2023

सफलता की कहानी—सौर ऊर्जा से ठाढपथरा के 247 परिवारों को मिला प्रकाश, पेयजल और सिंचाई सुविधा...

सफलता की कहानी—सौर ऊर्जा से ठाढपथरा के 247 परिवारों को मिला प्रकाश, पेयजल और सिंचाई सुविधा...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 02 मार्च 2023/ जिले के ग्राम ठाढपथरा वनों से घिरा और पहाड़ी मैदान पर बसे आदिवासी बाहुल्य गांव है, जहां परम्परागत ऊर्जा से विद्युतीकरण किया जाना संभव नही था। गांव के घरों और गलियों में प्रकाश व्यवस्था के साथ ही पीने के लिए और सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता थी। इस कमी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और सम्पूर्ण ग्राम ठाढपथरा के घरों को गैर परम्परागत ऊर्जा (सौर संयंत्र) से विद्युतीकृत किया है।
गांव ठाढपथरा में 247 हितग्राही परिवारों के घरों में विद्युतीकरण हेतु कुल 88 किलोवाॅट के 10 संयंत्र स्थापित किये गये है। सौभाग्य योजनातंर्गत सोलर होम लाईट की स्थापना की गई है। प्रत्येक परिवारों को 200 वाॅट क्षमता का संयंत्र प्रदाय किया गया है। इससे 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो पा रही है। गलियों, हाट-बाजारों में प्रकाश व्यवस्था हेतु 02 नग सोलर हाई मास्ट संयंत्रों की स्थापना की गई है। इससे अंधेरे से होने वाली दुर्घटनाओं एवं जंगली जानवरों से बचा जा सकता है। अब रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित हो गया है। पेयजल की व्यवस्था हेतु स्थापित सोलर हैंड पम्प में 04 नग सोलर ड्यूल पम्प की स्थापना की गई है जिससे ग्रामवासियों को 24 घंटे पानी उपलब्ध हो जाता है। अब पानी के लिए ग्रामवासियों को दूर नहीं जाना पडता है। किसानों को सिचाई कि सुविधा प्रदान करने के उद्धेश्य से सौर सुजला योजना के तहत राज्य शासन द्वारा रियायती दरों पर सोलर पम्प उपलब्ध कराए जा रहें है। 03 एच.पी. एवं 05 एच.पी क्षमता के कई सोलर पम्प स्थापित किये गये है। इससे किसान साल भर सिंचाई करने में सक्षम हो गये है। रबी-खरीफ फसल के उत्पादन से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad