Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 24, 2023

बगदई में कर्मा जयंती पर साहू समाज भवन लोकार्पित

 डोंगरगांव


बगदई में कर्मा जयंती पर साहू समाज भवन लोकार्पित



डोंगरगाव- ग्राम साहू समाज द्वारा साहू समाज के अराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,  जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथी श्रीमति जयश्री साहू  थे। प्रमुख अतिथी जिला साहू संघ के पूर्व महामंत्री-अमरनाथ साहू , तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू, थे कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष के डी साहू ने किया। विशेष अतिथि के रूप मे जनपद सदस्य श्रीमति मोनिका पुरुषोत्तम साहू , तहसील सचिव धनराज साहू, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश साहू, संगठन सचिव सुरेन्द्र साहू, श्रीमति भगवती निर्मलकर सरपंच, प्रताप दास साहू ग्राम पटेल मौजूद थे।

 डोंगरगाव विधायक व पिछड़ावर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू के द्वारा साहू समाज को सामुदायिक भवन हेतु पिछड़ावर्ग प्राधिकरण से 6•50 लाख रू दिए थे उस भवन का लोकार्पण आज  श्रीमति जयश्री साहू, अमरनाथ साहू, हेमंत साहू ने सामाजिक पदिधिकारियो व ग्रामीणजनो की उपस्थिती मे किया गया। इसके पूर्व ग्रामवासी द्वारा कर्मा माता की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जो गांव का भ्रमण किया गया। तत्पश्चात सामूहिक आरती पूजा तथा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।  मंचस्थ अतिथियो का स्वागत सत्कार  व अभिनंदन सामाजिकजनो ने किया । मुख्य अतिथी श्रीमति जयश्री साहू ने समाज के द्वारा  किए जा रहे रचनात्मक कार्यो की प्रशंसा की व सामाजिक पदाधिकारियो को धन्यवाद दिया। पूर्व महामंत्री-अमरनाथ साहू ने पूर्व व अबके  सामाजिक परिस्थितियो से अवगत कराते हुए समय के साथ बदलाव की आवश्यकता बताए।  विधवा मां को अपने बेटे बेटियो के शादी मे मौर सौपने सहित सभी रस्मो मे सम्मलित होने का आव्हान किया। 

     इस अवसर पर प्रतिभाओ व वृद्धजनो का सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे पुरुषोत्तम साहू, दौवाराम साहू, कृष्णालाल साहू, द्वारिका साहू, फुलदास साहू, जगत राम साहू, कौशल कुमार साहू, फुल सिंह साहू, विनोद सिंह ठाकुर,  मिथलेश साहू, बलराम साहू, पीताम्बर साहू, भूषण साहू, शिवेंद्र बनाफर आदि सहित बडी संख्या मे सामाजिकजन व ग्रामीण उपस्थित थे।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad