Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 26, 2023

बांगो एएसआई के अंधेकत्ल का आरोपी जेल दाखिल

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


कोरबा - जिले के बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार की होली त्यौहार के दूसरे दिन उनके विभागीय आवास में की गई अंधेकत्ल का मामला आखिरकार सुलझ गया है। पुलिसिया कार्यवाही से क्षुब्ध होकर आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। एफएसएल टीम , डाग स्क्वायड कोरबा एवं बिलासपुर की संयुक्त सायबर टीम की मदद से पुलिस ने मनोवैज्ञानिक पूछताछ के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ,  जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

                          कोरबा पुलिस ने इस अंधेकत्ल की मामले का खुलासा करते हुये बताया कि विगत नौ और दस मार्च 2023 की दरम्यानी रात को सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार की हत्या होने से थाना प्रभारी बांगो द्वारा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकरियों को घटना के संबंध में सूचना दिया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक उदय किरण , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी , फोरेंसिक टीम , डॉग स्क्वायड , सायबर सेल के टीम घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस महानिरीक्षक बी०एन० मीणा , बिलासपुर रेंज द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। प्रकरण में थाना बांगो में अपराध क्रमांक 46 / 2023 धारा 458 , 302 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जल्द से जल्द अज्ञात आरोपी को पकड़ने टीम गठित किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु एफएसएल टीम , डॉग स्क्वायड कोरबा एवम  बिलासपुर की सयुंक्त  सायबर टीम को घटनास्थल का निरीक्षण कर अपने-अपने काम में लग गई। मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर बारिकी से अनुसंधान कर रही थी।  सयुंक्त सायबर टीम मामले की बारिकी से जांच कर रही थी। साइबर टीम द्वारा घटना का समय जो रात्रि बारह बजे से सुबह साढ़े छह बजे के बीच का होने से उस समय का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा था। जिसमें  विश्लेषण के आधार पर संदेही करण गिरी को अडेंटिफाई किया गया। संदेही करण गिरी को तलब कर पूछताछ किया गया , जो पहले घटना करने से इंकार करता रहा। फिर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा माह दिसम्बर में शराब प्रकरण में उसे जेल भेज दिया था , जो करीबन पंद्रह - बीस दिन जेल में रहना बताया एवं  दिनांक 08 मार्च 2023 को होली त्योहार में मोहल्ला में डीजे बजाकर होली त्योहार मना रहे थे तब थाना से मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार आकर रात्रि साढ़े नौ बजे डीजे बंद कराकर डीजे थाना ले गया था। दूसरे दिन दिनांक 09 मार्च 2023 को रात्रि साढ़े नौ बजे तक पुलिस वाले डीजे बजाकर होली मना रहे थे , जिसमें परिहार साहब भी शामिल थे। जिसे देखकर आक्रोशित  होकर आज रात को मर्डर करके रहूंगा कहकर पुलिस वालों का आना जाना बंद हो जाने के बाद सूनसान पाकर परिहार के कमरा के दरवाजा को खटखटाया। जैसे ही परिहार ने दरवाजा खोला , तब मुझे ढंग से होली नहीं मनाने दिये और जेल भेज दिये कहकर  आक्रोशित होकर मर्डर करने के लिये टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर परिहार को मारकर वहां से भाग गया। घटनाकारित करने के बाद नदी के पास झाड़ी में टंगिया को छिपा दिया था , जिसे आरोपी के निशानदेही पर जप्त किया गया। घटना में प्रार्थी एवं गवाहों का कथन , निरीक्षण घटनास्थल , पीएम रिपोर्ट , जप्तशुदा टांगी , कपडा एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी करन गिरी पिता राजकुमार गिरी उम्र 25 वर्ष निवासी ठिहाईपारा बावापारा कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा छग के द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad