Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 19, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा झीरम मामले में भाजपा का हाथ होने की बात कहने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी

 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा झीरम मामले में भाजपा का हाथ होने की बात कहने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे 4 साल से भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान उन्होंने क्या किया? किसी पर कार्रवाई क्यों नही की? 

उनके पास शासन-प्रशासन, सत्ता,पुलिस, एजेंसियां सब कुछ है तो फिर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा केवल मगरमच्छी आंसू बहा रहे हैं मुख्यमंत्री। बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस पार्टी कहती थी झीरम का सबूत उनके जेब में है। आज साले 4 साल बाद भी जिन तथ्यों को जेब में लेकर घूमने की बात कहते थे वो उजागर नही कर पाए।

असल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए पुरानी बातों को हवा देते हैं और रायता फैलाने की कोशिश करते हैं। परंतु छत्तीसगढ़ की जनता सब कुछ जानती और समझती है। सही वक्त आने पर सही जवाब देना वह जानती हैं।                              *पंकज शर्मा की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad