Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 25, 2023

खैरागढ़ : जिला कार्यालय में झीरम घाटी शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि झीरम श्रद्धान्जलि दिवस, 25 मई 2013 को नक्सल हिंसा के के शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि दिवस का शपथ संयुक्त कलेक्टर ने दिलाई

 खैरागढ़ : जिला कार्यालय में झीरम घाटी शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि



झीरम श्रद्धान्जलि दिवस, 25 मई 2013 को नक्सल हिंसा के के शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है


जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि दिवस  का शपथ संयुक्त कलेक्टर ने दिलाई


खैरागढ़ : 25 मई 2023

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग के अनुदर्शी निर्देशन और कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में सर्व विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने जिला सभागार में उपस्थित होकर झीरम श्रद्धान्जलि दिवस मनाया।  इस अवसर पर अहिंसा और सहनशीलता की शपथ ली गई और दो मिनट का मौन रखकर झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।



झीरम श्रद्धान्जलि दिवस, 25 मई 2013 को नक्सल हिंसा के के शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है

छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा सर्व कलेक्टरों को पत्र जारी कर 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाये जाने के संबंध में निर्देश जारी किया गया था। इस संबंध में केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को एक पत्र जारी कर उक्त तिथि को सवेरे 11 बजे 2 मिनट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने और अहिंसा व सहनशीलता के शपथ के निर्देश जारी किए थे। ज्ञातव्य है कि 25 मई 2013 को बस्तर अंचल के झीरम घाटी नक्सल हमले में शहीद नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर 25 मई गुरुवार को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित जिले के सभी कार्यालयों में झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। 


जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि दिवस  का शपथ संयुक्त कलेक्टर ने दिलाई

जिला कार्यलय के श्रद्धांजलि सभा में संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा ने शपथ दिलाया।  इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर प्रकाश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी, नोडल दिलीप कुर्रे, डीईओ के वी राव, कृषि विभाग नोडल राजकुमार सोलंकी, जल संसाधन विभाग से मनोज पराते, विद्युत विभाग से छगन शर्मा, समाज कल्याण विभाग से गणेश राम वर्मा, सूरज सिदार, आर.एस. टंडन, भुनेश्वर चेलक, नेहा विश्वकर्मा, डॉ. मक़सूद सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad