Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 28, 2023

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रूपए का चेक वितरण किया विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में चेक प्रदान कर सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है- मंत्री श्री अकबर

 कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रूपए का चेक वितरण किया



विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में चेक प्रदान कर सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है- मंत्री श्री अकबर  


कवर्धा, 28 मई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने शनिवार कबीरधाम प्रवास के दौरान दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रूपए का चेक वितरण किया। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को राशि का चेक वितरण करने के पश्चात कहा कि हितग्राहियों को लाभान्वित करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वित्त आयोग के सिफारिश के आधार पर मिलने वाली राशि है जिसे सीधे विपत्तिग्रस्त परिवार के हितग्राहियों को दिया जाता है। वन मंत्री ने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं। चेक वितरण करते समय मंत्री श्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।

       मंत्री श्री अकबर द्वारा आबीसी-6-4 के तहत कवर्धा विकासखंड के ग्राम रेंगाखारखुर्द निवासी विपत्तिग्रस्त श्रीमती सुनती साहू और कवर्धा के दंतेश्वरी वार्ड निवासी श्रीमती रुखमीण को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत चार-चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया। मंत्री श्री अकबर द्वारा विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में जाकर चेक प्रदान किया जा रहा है। जिससे हितग्राहियों को राशि सीधे उनके पास पहुंच सके। हितग्राहियों को इस कठिन समय में राशि प्राप्त होने से आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर श्री पीताम्बर वर्मा, मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad