Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 31, 2023

बागबाहरा_करोड़ों का घोटाला करने वाले छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सरकारी शराब दुकान पर पोस्टर लगाकर की नारेबाजी।

 बागबाहरा_करोड़ों का घोटाला करने वाले छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सरकारी शराब दुकान पर पोस्टर लगाकर की नारेबाजी।



बागबाहरा / भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल बागबाहरा के अंतर्गत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए 2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में सरकारी शराब दुकान के ऊपर पोस्टर चिपका कर जमकर नारेबाजी एवं हंगामा करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।

     विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर बाला ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गंगा जल को हाथ में लेकर प्रदेश की माता-बहनो से पूर्ण शराबबंदी करने का वादा करने वालीं कांग्रेस सरकार अपने वादे से मुकर गया है और 2000 करोड़ का शराब घोटाला करके भ्रष्टाचार में लिप्त  है । जिस प्रकार से लगातार इस सरकार के ऊपर कोयला में दलाली, गरीबों के राशन में घोटाले के आरोप लगे हैं उससे कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों का विश्वास कम हुआ है । 

       भाजयुमो के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय माल्वे, भाजयुमो जिला पदाधिकारी महेंद्र गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नारायण तांडी, महामंत्री नितेश पांडे, भीखम ठाकुर, सिकंदर सोनवाणी ,राजा देवांगन, टीले साहू, रोशन सिका, सोनू पांडे, नीरज मानिकपुरी, पृथ्वी सिंह राजपूत, कृष्णा श्रीवास्तव, अंशु पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad