नियुक्ति: सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने अमित
खैरागढ़. जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे आलोक झा के सेवानिवृत्ति होने के बाद रिकार्ड मतों से जीत कर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए अमित नामदेव को कर्मचारी संघ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दो साल पहले सहकारी बैंक कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर आलोक झा एक मत से अध्यक्ष चुने गए थे। 30 अप्रैल को अध्यक्ष रहे झा सेवानिवृत्त हो गए।
सहकारी बैंक कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी समिति की 16 अप्रैल को आयोजित बैठक में झा के सेवानिवृत पश्चात संघ के उपाध्यक्ष अमित नामदेव को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला सहकारी बैंक कर्मचारी संघ में अविभाजित राजनांदगांव, कवर्धा, मानपुर मोहला चौकी और खैरागढ़ छुईखदान, गंडई जिले के सभी सहकारी बैंक के अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।
संघ की मांगों को बैंक प्रबंधन के सामने मजबूती से रखने कर्मचारी हित में लगातार कार्य करने और कर्मचारियों की कई मांगाें को प्रबंधन से पास कराने में संघ की सक्रिय भूमिका रही है। अध्यक्ष रहे आलोक झा, उपाध्यक्ष अमित नामदेव सहित पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रियता का लाभ सहकारी बैंक कर्मचारी संघ को लगातार मिल रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अमित नामदेव ने कहा कि कर्मचारी हितों, और मांगाें को लेकर लगातार कार्य किया जाएगा। संघ ने जो जवाबदारी सौंपी है,उसे हर हाल में पूरा करना उददेश्य होगा।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.